केन्द्रीय विद्यालय सी आर पी एफ दुर्गापुर के अंकित चौधरी JEE IIT एडवांस के लिए चयनित



दुर्गापुर(अमन राय) : केन्द्रीय विद्यालय के छात्र अंकित चौधरी ने जी आई आई टी ((JEE IIT) एडवांस में 8935 वां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार एवं विद्यालय का मान बढ़ाया है । अंकित के माता-पिता श्रीमती टूना शर्मा एवं रत्नेश चौधरी केन्द्रीय विद्यालय ,दुर्गापुर में ही कार्यरत हैं l उल्लेखनीय बात यह है कि अंकित चौधरी ने अपने प्रथम प्रयास में ही यह सफलता हासिल की है। इसका श्रेय वह कड़ी मेहनत, अपने माता-पिता एवं अपने शिक्षकों को देते हैं । बातचीत में उसने कहा कि नियमित अध्ययन ,कड़ी मेहनत, माता-पिता एवं गुरुओं के आशीर्वाद से उसे यह सफलता मिली है । वह आगे की पढ़ाई भी अच्छी तरह पूरी कर देश में ही रहकर देश-सेवा करना चाहते हैं । छात्रा माही श्री ,संदीप रजक, अमियो सरकार ने भी जी मेन्स 2023 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है । वहीं NEET की परीक्षा में अमन सिंह 95.84 तथा वर्षा मंडल ने 93.31 परसेंटाइल प्राप्त कर सफलता हासिल की है । बच्चों की इस सफलता पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ए के झा के अलावे वरिष्ठ शिक्षक मुकेश कुमार, नवीन कुमार ,सुचित्रा कुमार ,रणजीत कुमार आदि ने हार्दिक खुशी प्रकट की है ।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?