बरजोड़ा थाने मे स्वस्थ जांच शिविर का आयोजन

बांकुड़ा(अमन राय) : बांकुड़ा जिला पुलिस की ओर से समय-समय पर पुलिस कम्युनिटी के तहत स्वास्थ्य संबंधित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जैसे नेत्र जांच शिविर,स्वास्थ्य जांच शिविर आदि का आयोजन किया जाता है | इसी क्रम में आज जिले के बरजोड़ा थाना एवं बरजोड़ा ट्रैफिक पुलिस शाहित बीडीजी ग्रुप के साथ संयुक्त तत्वाधान में एक स्वस्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया था | जहां अधिकारियों,सिविक वालंटियर, ग्रामीण सिविक वॉलिंटियर ड्राइवर समेत 300 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच करवाया | इस मौके पर एएसपी हेडक्वार्टर,डीएसपी एडमिन, डीएसपी ट्रैफिक,बरजोड़ा थाने के इंस्पेक्टर इंचार्ज अर्नब गुहो, बरजोड़ा ट्रेफिक गार्ड प्रभारी सहित मैनेजमेंट ग्रुप बीडीजी के तमाम अधिकारी गण उपस्थित थे |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?