मीट योर ऑफिसर के तहत आज अधिकारियों ने सुनी आम लोगों की समस्याएं

मीट योर ऑफिसर के तहत आज अधिकारियों ने सुनी आम लोगों की समस्याएं

आसनसोल(अमन राय ) : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से चलाई जा रही मीट योर ऑफिसर कार्यक्रम निरंतर जारी है | सीपी, डीसीपी, एसीपी, रैंक के अधिकारी थानो में जा रहा है एवं लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत उनकी समस्याओं का समाधान भी हो रहा है | इसी के तहत आज कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों मे पुलिस ने लोगों की समस्याएं सुनी एवं इस कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सहायता भी किया गया | पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार नीलकांतम ने आज काकसा थाना द्वारा आयोजित मीट योर ऑफिसर कार्यक्रम में उपस्थित थे. वही आज कमिश्नरेट के हीरापुर थाने मे डीसीपी वेस्ट अभिषेक मोदी ने ऑटोमेटिक नंबर प्लेट सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया |

इस कैमरे की खासियत यह है कि कैमरे से वाहनों की नंबर प्लेट स्पष्ट दिखेगी | एवं इससे क्राइम डिटेक्ट करने में आसानी होगी | इस मौके पर डीसीपी अभिषेक मोदी ने बताया कि महत्वपूर्ण जगहों पर अभी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है. आने वाले दिनों में कैमरे की संख्या और भी बढ़ाई जाएगी | कार्यक्रम में एसीपी प्रतीक राय, सीआई,थाना प्रभारी प्रसनजीत राय के अलावा और भी अधिकारीगण उपस्थित थे |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0