पूर्व बर्दवान मे पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान
पूर्व बर्दवान (अमन राय):पूर्वी बर्दवान जिला पुलिस आगामी काली पूजा एवं दीपावली के दौरान ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए निरंतर अभियान चला रही है। पुलिस की ओर से अपील की जा रही है कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए दीपावली पर्व मनाए. जिले के विभिन्न थानों पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे जब्त कर विक्रेताओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है. जिला पुलिस की मानें तो यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?