सावन में शुरू हुई सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा

दुर्गापुर:सावन के पावन महीने में दुर्गापुर का बेनाचट्टी क्षेत्र भक्ति और संगीत के रंग में रंग गया। शनिवार, 8 अगस्त 2026 को भगतसिंह नगर, गोसाईं नगर स्थित A/38 में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। सुबह निकली कलश यात्रा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ व्यास पीठ का पूजन कर कथा का आगाज हुआ।कथा के यजमान श्रीमती ऊषा पाण्डेय और श्री आत्मा शंकर पाण्डेय हैं। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ ले रहे हैं। माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है।

व्यास पीठ से प्रख्यात कथा व्यास पंडित नारायण द्वारिका प्रसाद मिश्रा और पंडित अखिलेश मिश्रा ने भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं सुप्रसिद्ध गायक धनंजय पाण्डेय की मधुर प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। उनके भजनों पर पूरा पंडाल "जय श्री कृष्ण" और "राधे-राधे" के जयकारों से गूंज उठा।
इस आयोजन को सफल बनाने में *जयप्रकाश तिवारी, कृष्णा कुमार पाण्डेय, वैभव कुमार पाण्डेय, नीरज कुमार पाण्डेय सहित पूरा पाण्डेय परिवार और स्थानीय लोग जुटे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए समिति ने सुरक्षा, पेयजल और बैठने की विशेष व्यवस्था की है।

बेनाचट्टी में चल रही यह भागवत कथा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आपसी सौहार्द और मानवीय मूल्यों का संगम बन गई है। 7 दिनों तक चलने वाली यह कथा क्षेत्र में भक्ति की नई लहर ला रही है।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?