डीवीसी डीएसटीपीएस में कौमी सद्भावना सप्ताह एवं झंडा दिवस का पालन
अंडाल(अमन राय): डीवीसी डीएसटीपीएस अंडाल में 19-25 नवंबर तक मनाये जा रहे कौमी सद्भावना सप्ताह के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित हुए। आज परियोजना परिसर में झंडा दिवस सह सद्धभावना रैली का आयोजन हुआ। झंडा दिवस के दौरान डीवीसी उपक्रम के सभी अधिकारीयों, सीआईएसएफ कर्मियों , ठेका श्रमिकों का दल शामिल हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्या अभियंता ( परिचालन एवं परिसेवा ) श्री मनोज ठाकुर ने किया। दिव्यज्योति भवन में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए परियोजना प्रद्यान ठाकुर ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता तथा कौमी सद्भावना को बनाये रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम 19 नवंबर से शुरू हुआ है इस के तहत परियोजना परिसर के सभी अधिकारियो कर्मियों ने बढ़ चढ़ कर स्वैच्छिक दान कार्यक्रम में हिस्सा लिया , दान में एकत्रित हुए रकम दिल्ली स्तिथ संस्था राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना प्रतिष्ठान को चेक के माध्यम से भेजी जाएगी।
सप्ताहांत कार्यक्रम के दौरान दिनक 22 नवंबर को अंडाल हिन्दू हिंदी हाई स्कूल में स्कूली बच्चो और ग्रामीणों के साथ सांप्रदायिक सद्भावना का कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं एक रैली का आयोजन किया गया जिसमे स्कूल के करीब २०० बच्चों एवं स्कूल के शिक्षकों ने भाग लिया एवं कोमी एकता एवं सद्भवना का नैरा लगते हुए स्कूल से पोस्ट ऑफिस मोरे तक रैली की और लोगो को सद्भावना और प्रेम से रह कर देश को सुदृढ़ करने का आह्वान किया , कार्यक्रम के अगले चरण में एक क्विज का आयोजन किया गया जिसमे स्कूल के करीब ४० बच्चो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अंडाल के कई गण्यमान लोग उपस्थित हुए और बच्चो को एकता एवं अखंडता तथा कौमी सद्भावना को बनाये रखने का पथ पढ़ाया। कार्यक्रम में बच्चो ने गान एवं स्पीच के माध्यम से देश की अखण्डता का सुन्दर प्रस्तुतीकरण किय। स्कूली कार्यक्रम का सञ्चालन प्रधानध्यापक श्री अविमन्यु वर्मा ने किया क्विज एवं स्पीच में में सफल बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गय।

कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में दिनक 25 नवंबर को झंडी दिवस का पालन किया , कार्यक्रम का सफल सञ्चालन महाप्रबंधक (मासा) बिस्वनाथ जोआरदार के निगरानी में , उपनिदेशक ( मासा) श्री सुमित चक्रबोर्ती , उपनिदेशक मासा श्री पतरसा हंसदक , एवं प्रबंधक सीएसआर मोहम्मद शमीम अहमद द्वारा किया गय। कार्यक्रम के दौरान श्री सही एस एन सिंह, श्री अक्षय कुमार, संजुलता महंती गौतम कुमार, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?