जय बालाजी ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया



दुर्गापुर :देश भर में 75 वा गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया.सरकारी व वे सरकारी संस्थानों,शिक्षा प्रतिष्ठान द्वारा इस पर्व को पूरे सम्मान के साथ पालन किया गया. इसी क्रम में आज जय बालाजी ग्रुप के सभी कारखानों दुर्गापुर,कोलकाता, दुर्ग और राउरकेला में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया.इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जय बालाजी ग्रुप के चेयरमैन श्री आदित्य जाजोदिया और डायरेक्टर गौरव जाजोदिया ने सभी को गणतंत्र दिवस के हार्दिक शुभकामनाएं दी।श्री आदित्य जाजोदिया ने अपने संदेश में कहा कि यह दिवस हमें अपने संविधान के महत्व और उन लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है जो हमें एक राष्ट्र के रूप में बांधते हैं।इस अवसर पर जय बालाजी ग्रुप की ओर से ईएसआई दुर्गापुर अस्पताल में सभी मरीजों को फल वितरित किये गये।जय बालाजी ग्रुप के एचआर हेड श्री आलोक पांडे ने कहा कि हम अपने चेयरमैन श्री आदित्य जाजोदिया और निदेशक श्री गौरव जाजोदिया के मार्गदर्शन और नेतृत्व में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं।इस अवसर पर हॉस्पिटल के सुप्रीटेंडेंट श्री बक्शी, डिप्टी सुप्रीटेंडेंट श्रीमती अनुराधा मित्रा और कंपनी के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


Click Here to Visit
What's Your Reaction?