अवैध लोहे से लदा ट्रक जब्त चालक गिरफ्तार

आसनसोल(तारकेश्वर राय ):आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाली कुल्टी थाना पुलिस ने अवैध लोहा तस्करी के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर नियामतपुर फांड़ी की पुलिस ने चलबलपुर इलाके से लोहे की रॉड से लदा एक संदिग्ध ट्रक को जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए कानूनी शिकंजा कस दिया है।पुलिस को शुक्रवार रात को चौरगी फांड़ी क्षेत्र के चलबलपुर में अवैध गतिविधि की गुप्त सूचना मिली थी।पुलिस ने अभियान चलाते हुए तलाशी के दौरान ट्रक चालक लोहे के परिवहन से जुड़ा कोई भी वैध बिल या चालान पेश नहीं कर सका।पुलिस ने ट्रक चालक सूर्यकांत मंडल को मौके से गिरफ्तार कर लिया.प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह मामला महज एक साधारण अवैध परिवहन का नहीं, बल्कि इसके पीछे एक बड़े अंतरराज्यीय या स्थानीय तस्कर गिरोह का हाथ हो सकता है। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा की गई यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध कारोबार और लोहा माफियाओं के खिलाफ एक कड़ा संदेश है। रात के वक्त चलाए गए इस विशेष अभियान से साफ है कि पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस इस जांच मे चालक से मिलने वाली जानकारियों के आधार पर पुलिस इस अवैध तस्करी के नेटवर्क के मुख्य सरगना तक कब पहुंच पाती है।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?