गलसी थाना पुलिस की नेक पहल 

गलसी थाना पुलिस की नेक पहल 

पूर्ब बर्धमान(अमन राय) : गलसी थाना पुलिस द्वारा लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जहां एक ओर क्षेत्र में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. ताकि कोई भी अप्रिय घटना ना हो सके इसके साथ-साथ पुलिस द्वारा समय-समय पर पुलिस कम्युनिटी के तहत कई कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं. चाहे वह सेफ ड्राइव सेव लाइफ हो, या साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इसी क्रम में बीते कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल में ठंड काफी बढ़ गई है.लोगों का जीना मोहाल हो गया है.इसी को देखते हुए थाना पुलिस अपनी ड्यूटी के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रही है.गलसी थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों में कंबल एवं भोजन बाटे गये | यही नहीं पुलिस की ओर से जो लोग इस ठंड में निराश्रय है उन्हें उपयुक्त आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया गया | पुलिस के इस मानवीय कार्य से क्षेत्र के लोगो में पुलिस की प्रशंसा हो भी रही है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0