दुर्गापुर एनटीएस थाना द्वारा विमेंस फ्रेंडली फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 का आयोजन

दुर्गापुर (तारकेश्वर ):आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस कम्युनिटी के तहत लगातार कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं विभिन्न थाना क्षेत्रों में, जैसे बाल विवाह, नशे के विरोध, या साइबर क्राइम हो या फिर कहें सेफ ड्राइव सेब लाइफ पुलिस के जागरूकता अभियान से काफी सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं.इसी क्रम में कमिश्नरेट के ईस्ट जोन की N.T.S.( न्यू टाउनशिप पुलिस स्टेशन) थाना पुलिस द्वारा पुलिस कम्युनिटी के तहत एक "वोमेंस फ्रेंडली फुटबॉल मैच 2023" का आयोजन दुर्गापुर आर्यन क्लब ग्राउंड किया गया था.इस टूर्नामेंट में दो आदिवासी महिला टीमो के बीच मुकाबला हुआ.दुर्गापुर आर्यन आदिवासी क्लब के साथ काजोरा आदिवासी क्लब के बीच रोमांचक मुकाबले मैं दुर्गापुर आर्यन आदिवासी क्लब ने 2/0 से यह खिताब अपने नाम कर लिया.इस टूर्नामेंट को देखने के लिए स्थानीय फुटबॉल प्रेमी लोग उपस्थित थे उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया. इस अवसर पर सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट राजदीप सेनगुप्ता, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सीआईए कृष्णेन्दु विश्वास, चिरंजित घोष,जेलर फुलजोर, समाजसेवी साधीन घोष साहा के अलावा और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.उपस्थित अतिथियों के हाथों विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी दी गई.अतिथियों ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के खेल की प्रशंसा की एवं निकट भविष्य में और अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी.अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी की भूरी भूरी प्रशंसा की और उम्मीद जताई निकट भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?