डीएसटीपीएस में ग्राम विकास सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
दुर्गापुर (अमन राय ):ग्रामीण क्षेत्रो में विकास कार्य पर समीक्षा के लिए आज डीवीसी डीएसटीपीएस के तकनिकी भवन के कांफ्रेंस रूम में ग्राम विकास सलाहकार समिति की बैठक हुई| बैठक में पिछले 5 वर्षो के दौरान सीएसआर डीएसटीपीएस के द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की गयी एवं अगले वर्ष 23-24 में होने वाले कार्यों की एक रुपरेखा तैयार की गयी | बैठक में शिक्षा स्वास्थ्य , सड़क , पेयजल आपूर्ति एवं ग्रामीण युवको युवती को स्वरोजगार की प्रशिक्षण देने आदि पर डीवीसी द्वारा अधिक जोर देने की जन प्रतिनिधियों ने आवश्यकता जाहिर की |कार्यक्रम की अध्यक्षता रानीगंज विधायक श्री तापस बनर्जी ने डीएसटीपीएस के मुख्या अभियंता एवं परियोजना प्रधान श्री सुनील प्रसाद की अगुवाई में की प्रबंधक सीएसआर शमीम अहमद ने आश्वस्त किया की जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर विकास कार्य किये जायेंगे. इस दौरान सीएसआर मैनेजर ने विगत वर्षो में किये गए कार्यो एवं इस वर्ष हो रहे कार्यो की सूचि एवं स्थिति को पावर पॉइंट पोरेसेंटेशन के माध्यम से सभी के समक्ष रखा जिसमे मदनपुर में फूटबाल ग्राउंड गैलरी का निर्माण, बबुईसोल में सोलर पावर पिने की पानी की व्यवस्था , लंकापुरी खंद्रा जीपी और "फोडारिगाबा रुइदासपारा" कजोरा जीपी के पास सौर ऊर्जा पेयजल आर ओ वाटर वाटर फ़िल्टर परियोजना, 20 सौर ऊर्जा संचालित स्ट्रीट लाइट , अंडाल हाई स्कूल में टॉयलेट ब्लॉक की व्वस्था, सॉलिड वास्ते मैनेजमेंट परियोजना, मदनपुर , बस्का और श्रीरामपुर में शमशान घाट शेड की व्यवस्था , इत्यादि पिछले 4 वर्षो में 27 पूर्ण योजना एवं इस वर्ष लिए गए 9 कार्यो की सूचि से समिति के सदस्यों को अवगत कराय। बैठक में समिति के सदस्यों के द्वारा अधिक बजट देने की मांग की गयी , ग्रामीण क्षेत्रो में शौचालय बनाने एवं पेयजल की समस्या को दूर करने मांग की गयी. बैठक में अंडाल बीडीओ श्री सुदीप्त बिस्वास ने लिए गए कार्यो को उसी वर्ष में संपन्न करने की आवश्यकता पर जोर दिया और पारम्परिक रूप से हटकर कोई स्पेशल स्कीम जिसका लोगो पर ज्यादा प्रभाव पड़े लेने पर जोर दिया गर्मी दिनों में टैंकर से जलापूर्ति की सुचारु यावस्था की जाने की आग्रह की.बैठक में मुख्या अभियंता एवं परियोजना प्रधान ने कहा डीवीसी सीएसआर के माध्यम से ग्रामीण विकास कार्यों में निरंतर प्रयासतारत है एवं आने वाले वर्षो में डीवीसी इस समिति द्वारा प्रस्तावित कार्यो को पूरा करने की कोशिस करेगी.जिला परिषद् कर्माध्यक्ष श्री कालो बरन मंडल ने विगत मीटिंग में लिए गए कार्यो में से अधिकतर कार्य के संपूर्ण न हो पाने पर नाराजगी जाहिर की और खलासी पारा में सांस्कृतिक भवन बनाने पर अविलम्ब निंर्णय लेने पर जोर दिया. विधायक श्री बनर्जी ने कहा के ऐसा देखा गया है कि समिति द्वारा दिए गए कुछ काम जमीनी स्तर पर व्यवहार्य नहीं थे। परिणामस्वरूप स्वीकृत परियोजना लागत लंबे समय तक अव्ययित पड़ी रहती है जो डीवीसी के लिए नहीं ठीक नहीं और और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है , इस लिए ऐसे कार्य को डीवीसी के समक्ष रखा जाये जो पूरी तरह से व्यवहारिया हो और समाज पर इसका उच्च प्रभाव हो,यह भी चर्चा की गई है कि ग्राम पंचायत या समिति के माध्यम से किए जा सकने वाले छोटे कार्यों को वीडीएसी के सामने नहीं रखा जाये , और बड़े काम ही डीवीसी के सामने प्रस्तावित हो और जो कार्य वीडीएसी में डाले गए हैं वे सीएसआर द्वारा ही किए जाएंगे और उन कार्यों को पंचायत की किसी अन्य योजना या किसी अन्य एजेंसी के माध्यम से नहीं किया जाना चाहिए.निरंतर अंतराल में इस तरह की बैठक करते रहने की जरुरत पर विचार करते हुए बैठक समाप्त हुई.बैठक में डीवीसी के सिविल विभाग से उपमुख्य अभियंता श्री अरिजीत मजूमदार , उपमहाप्रबंधक ( मासा) श्री बिस्वनाथ जोआरदार , सब डिविजनल इंजीनियर श्री पंकज लोचन , समिति सदस्य , सभापति सुश्री लक्ष्मी टुडू, सह सभापति श्री कौशिक मंडल , जिला परिशससदस्य श्रीमती मिलती हज़रा, जगत्पति मित्रा, अंडाल ग्राम पंचायत प्रधान श्री सुधीन पांडेय श्री चिरंजीब रॉय, श्री तारक मंडल, श्री तपन दलाल अदि उपस्थित थे।दो योजना के लिए बीडीओ को चेक दिया गया . दो नयी परियोजना के लिए विधायक एवं परियोयजना प्रधान के हाथ से बीडीओ अंडाल को चेक सौंपी गयी जिसकी कुल लगत 17.60 लाख है जिसमे कजोरा एवं कोपड़णैगा के बायोडायवर्सिटी पार्क में 20 सोलर स्ट्रीट लाइट लगायी जाएगी एवं अंडाल ग्राम में धर्मराजतला में कम्युनिटी शेड बनाया जायेगा.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?