कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की अमृतनगर कोलियरी में हिंदी प्रतियोगिता आयोजित
हिंदी माह - 2023 के तहत हुआ आयोजन
जमुड़िया(अमन राय): ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की अमृतनगर कोलियरी में हिंदी माह - 2023 के तहत आज (12/09/2023) अमृतनगर खान समूह के अभिकर्ता श्री राजकुमार बंद्योपाध्याय की मुख्य उपस्थिति व कार्मिक प्रबंधक श्री दीनबंधु मंडल की देखरेख में कर्मियों के बीच हिंदी निबंध-लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग़ौरतलब है कि क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में हिंदी माह - 2023 काफ़ी उत्साह से मनाया जा रहा है जिसमें सभी इकाई कार्यालयों की भी सक्रिय भागीदारी है। इसी के तहत आज अमृतनगर कोलियरी में यह आयोजन संपन्न हुआ जिसमें इकाई के कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी कर्मियों को क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री राजेश त्रिवेदी ने शुभकामनाएँ दीं।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?