मेजिया थाना परिसर में आयोजित नर नारायण सेवा में उमड़ा जन सैलाब

मेजिया थाना परिसर में आयोजित नर नारायण सेवा में उमड़ा जन सैलाब

मेजिया (अमन राय ):बांकुड़ा जिले की मेजिया थाना पुलिस द्वारा जहां एक ओर क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा के लिए चाक च्वबन्ध व्यवस्था है.तो वहीं दूसरी ओर कई जनकल्याणकारी कार्य भी किया जाता हैं, पुलिस का जागरूकता अभियान हो या रक्तदान शिविर मेजिया थाना द्वारा समय-समय पर आयोजित होते रहे हैं.इसके साथ-साथ इलाके के समाजसेवी लोगों द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी पुलिस अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती है.एवं थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में भी इलाके के लोगों को आमंत्रित करती है. इसी कड़ी में काली पूजा के उपरांत थाना परिसर में ग्राम रक्षक वहिनी द्वारा आयोजित नर नारायण सेवा में इलाके के हजारों लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई एवं प्रसाद ग्रहण किया | हजारों लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया | पुलिस के इस नेक प्रयास से जहां आम लोगों एवं पुलिस के बीच की दूरी कम होती दिख रही है | वहीं इससे हमें मिल रही है एक छोटी सी आशा.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0