पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा की धूम पुलिस द्वारा वस्त्र वितरण

पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा की धूम पुलिस द्वारा वस्त्र वितरण

 पुरुलिया (अमन राय ): पश्चिम बंगाल के दुर्गापूजा पंडालों का जैसे-जैसे उद्घाटन हो रहे हैं. दर्शनार्थी भी पंडाल एवं प्रतिमा दर्शन के लिए पंडालों में आने का कारवां शुरू हो गया है. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भी पंडालों का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ .पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर दर्शनार्थियों को पंडाल तक पहुंचने एवं प्रतिमा दर्शन में किसी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े इस विषय को ध्यान में रखते हुए, जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात हैं. जिला पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न पंडालों के विधि व्यवस्था पर मॉनिटरिंग भी हो रही हैं.

महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. इसके साथ साथ पुरुलिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में असहाय लोगों के बीच वस्त्र वितरण भी किया गया. इसी क्रम में बाघमुंडी थाना क्षेत्र के अयोध्या हिल्स सुदूर गांव मैं सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण किया गया. वस्त्र पाने वाले में बच्चे वृद्धा महिलाएं एवं पुरुष कुल मिलाकर 347 जरूरतमंदों को वस्त्र दिया गया. साड़ी, धोती एवं बच्चों के लिए वस्त्र बांटे गए. इस अवसर पर एडिशनल एसपी चिन्मय मित्तल, सुब्रतो देव एसडीपीओ के अलावा कई अधिकारी उपस्थित थे.कार्यक्रम के अंत में लगभग 400 लोगों के संग पुलिस ने भोजन भी किया.बस्त्र पाकर लोग काफी खुस थे. सभी ने पुलिस के इस पुनीत कार्य के लिए धन्यबाद दिया.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0