पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन एवं दुर्गापुर मीडिया के बीच क्रिकेट मैच
दुर्गापुर (अमन राय ): मतदाता सूची पंजीकरण से संबंधित विभिन्न मुद्दों से मतदाताओं को अवगत कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा सिस्टमैटिक वोटर एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन यानी स्वीप कार्यक्रम चलाया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला निर्वाचन आयोग की पहल पर जिले के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। ऐसे अभियानों के माध्यम से आम जनता को उनके वोटर कार्ड और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। जिला निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित इस अभियान के तहत दुर्गापुर अनुमंडल क्षेत्र के सभी पत्रकारों को एक साथ लाकर सिटी सेंटर में दुर्गापुर पत्रकार एकादश बनाम जिला शासक एकादश का आयोजन किया गया.दुर्गापुर जर्नलिस्ट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 162 रन जुटाए। जवाब में जिलाधिकारी की एकादश बल्लेबाजी करने उतरी और 12 ओवर में 155 रन बनाए। इस रोमांचक मुकाबले का नतीजा आखिरी ओवर में निकला और दुर्गापुर पत्रकार एकादश 7 रन से जीत गया। पूरा मैच तनाव से भरा रहा।इस मैत्री मैच में पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी एस अरुण प्रसाद व दुर्गापुर अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ चट्टोपाध्याय, के अलावा एडीडीए के सीईओ राहुल मजूमदार,एइओ अभिजीत समानता,डॉ मानस पंडा के अलावा और कई अधिकारी गण ने भाग लिया. इस रोमांचक मैच में भाग लेने वालों का हौसला अफजाई करने के लिए मैदान पर मौजूद थे आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के डीसीपी (पूर्व) अभिषेक गुप्ता । उन्होंने बीच-बीच में कॉमेंट्री के माध्यम से दोनों ही टीमों का हौसला बढ़ाएं. उनके साथ मनोज सिन्हा, राजशेखर मुखर्जी, कॉमेंट्री के माध्यम से मैच की गतिविधियों से दर्शकों को अवगत करवाया. इस मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मैच को देखने के लिए भारी संख्या में लोग मैदान में उपस्थित थे. सभी ने मैच का खूब आनंद लिया.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?