डीवीसी डीटीपीएस अस्पताल में नि शुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन 

डीवीसी डीटीपीएस अस्पताल में नि शुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन 

दुर्गापुर (अमन राय ):डीवीसी, डीटीपीएस अपने नैगमिक सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत निःशुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन आज दिनाक 19 फरवरी को लायंस हॉस्पिटल दुर्गापुर के द्वारा डीटीपीएस हॉस्पिटल के सहयोग से अस्पताल परिसर में किया गया। जहां मुफ्त में ओपीडी सेवाओं के साथ मुफ्त में मोतियाबिंद का ऑपरेशन चयनित रोगियों के लिए प्रदान करने की व्यवस्था किया गया। शिविर में कुल 132 मरीजों का नेत्र जाँच किया गया और चयनित 34 मरीजों को 25 फरवरी को नि: शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन के लिए लायंस ऑय केयर, लायंस हॉस्पिटल दुर्गापुर ले जाया जायेगा ।कार्यक्रम के विधिवत उद्घाटन करते हुए डीटीपीएस के उपमहाप्रबंधक (प्रशाषन) श्री प्रासांता धावा ने कहा की डीवीसी द्वारा इलाके की स्वस्थ्य समस्याओं की निवारण का कार्य और आँख की समय पर उचित देखभाल करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों इलाको के लिए इस तरह का आयोजन करता रहा है।शिविर का उद्घाटन डीटीपीएस के उपमहाप्रबंधक (प्रशाषन) श्री प्रासांता धावा द्वारा लायंस हॉस्पिटल के सेक्रेटरी श्री बिप्लब चटर्जी , डिप्टी चीफ मेडिकल अफसर , डीटीपीएस हॉस्पिटल डॉक्टर दीपिका रॉय , उपमहाप्रबंधक (एच आर) डीएसटीपीएस श्री बिस्वनाथ जोआरदार, मिस मधुमिता प्रबंधक (सीएसआर ) मोहम्मद शमीम अहमद, सीएसआर के कर्मचारी चंडी चरण एवं अभय साइन आदि की मौजूदगी में दिप प्रज्वलन कर किया गया | श्री जोआरदार ने कहा की निगम द्वारा चलए जा रहे बहुआयामी गतिविधियों में डीटीपीएस में विगत ५० वर्षो से अधिक से से परियोजना के आस पास के 5 गाओं में चला जा रहे नैगमिक सामाजिक दायित्व कार्यक्रम क्षेत्र के बड़ी आबादी को विकास व उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में संरचनात्मक ठोस पहल कर रहा है। स्वस्थ्य समस्याओं का निवारण डिविसी के प्राथमिकता में है।

डीसीएमओ डॉक्टर दीपिका रॉय ने कहा की नेत्र शरीर का महत्वपूर्ण अंग इसकी समय रहते उचित देखभाल आवश्यक है.श्री बिप्लब ने कहा ने कहा के डीवीसी डीटीपीएस के साथ मिलकर आस पास के ग्रामीण इलाको के आँख की समस्याओं का पूर्ण निदान करने को लेकर एक नई पहल हुई है. हम प्न अथक प्रयास करेंगे की हर उचित ट्रीटमेंट ग्रामीणों को हम मिलकर दे पाएं.शिविर में लगभग में कुल 132 मरीजों को मुफ्त ओपीडी सेवाएं प्रदान की गयी , तथा ३४ मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित हुए जिन्हे 25 फरबरी को नि: शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन के लिए लायंस ऑय केयर, लायंस हॉस्पिटल दुर्गापुर ले जाया जायेगा, जहाँ उनका अस्पताल के एक्सपर्ट डॉक्टर द्वारा मुफ्त में फेको मशीन द्वारा ऑपरेशन किया जायेगा एवं मुफ्त में आँखों से सम्बंधित ड्रॉप एवं दवा दी जाएगी तथा उन्हें ऑपरेशन के एक माह के उपरांत उचित अपवर्तन चश्मा प्रदान की जाएगी और फॉलो उप चेकउप अस्पताल द्वारा किया जायेगा.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0