मेजिया को हराकर डीएसटीपीएस बना फुटबॉल चैंपियन

मेजिया को हराकर डीएसटीपीएस बना फुटबॉल चैंपियन

अंडाल(अमन राय): एक सप्ताह तक चलने वाले 38वां ऑल वैली फुटबॉल टूर्नामेंट 2023-24 आज बड़ी सफलता के साथ संपन्न हो गया। इस फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन दिनांक 23.11.23 को मैथन मुख्य अतिथि ईडी प्रोजेक्ट श्री महेश कुमार और सेंट्रल स्पोर्ट्स कौंसिल के अध्यक्ष एवं मैथों परियोजना प्रधान श्री ए.के. दुबे के कर कमलो द्वारा हुआ था | टूर्नामेंट में कुल 5 परियोजनाएं (एमटीपीएस, डीएसटीपीएस + डीटीपीएस, मैथन, सीटीपीएस और बीटीपीएस) ने भाग लिया | दिनक २७ नवंबर २३ को फाइनल मैच मुकाबला जबरदस्त उत्साह रोमांच और हार न मानने के जज्बे के साथ खेला गया और खेल टाइम में दोनों टीम बराबरी पर रही , अंत में डीएसटीपीएस + डीटीपीएस टीम ने मौजूदा चैंपियन एमटीपीएस को टाई ब्रेकर में 4-2 स्कोर से हरा कर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया |डीएसटीपीएस टीम के अरुण कुमार दास को मैन ऑफ द मैच और एमटीपीएस के देबराज पात्रा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया | परियोजना प्रधान श्री ए.के. दुबे के उचित निर्देशों और मार्गदर्शन के साथ, सीनियर जीएम (ट्रांस) श्री अभिजीत चक्रवर्ती के तकनीकी निर्देशन के साथ, सीनियर जीएम (ट्रांस) श्री अभिजीत चक्रवर्ती का सकारात्मक सहयोग , श्री संजीत कुमार सिन्हा और उनकी पूरी सिविल टीम, मैनेजर (ई) श्री राकेश रंजन केशरी और उनकी पूरी सीपीएच टीम की उचित व्यवस्था के साथ और मैनेजर (एचआर) श्री पार्थसारथी मुखर्जी के मजबूत नेतृत्व के टूर्नामेंट को अंतिम स्थान पर पहुँचाया गया और एक सप्ताह तक माइथॉन के समस्त फुटबॉल प्रेमी का भरपूर मनोरंजन किया गया |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0