रिकवरी किए गए मोबाइल उनके असली मालिक को सौपे गए
पुरुलिया (अमन राय ): पुरुलिया जिला पुलिस दुर्गापूजा के दौरान होने वाले दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए पूरी तरह चाक-चौबंद व्यवस्था रखे हुए हैं. दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसे विशेष ध्यान रखा जा रहा है. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से रिकवरी किए गए मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को सौंपा गया. मोबाइल वापस पाकर लोगों के खुशी देखने लायक थी. कुल 75 मोबाइल रिकवरी किए गए थे. विभिन्न थाने के पुलिस द्वारा असली मालिक को सौंप दिए गए. सभी ने पुलिस के इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?