सोलर स्ट्रीट लाइट से रोशन होगी डीटीपीएस सीएसआर के अंतर्गत आने वाले गांव
अंडाल(अमन राय) : सीएमआरआई दुर्गापुर के साथ डीवीसी डीटीपीएस का करार
स्वच्छ और हरित ऊर्जा का उत्पादन करने की प्रतिबद्धता की ओर,और बिजली के पारंपरिक स्रोत की निर्भरता को कम करने के क्रम में डीवीसी, डीटीपीएस सीएसआर के तहत आने वाले गांवों में सामुदायिक स्थानों पर 10 सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित करने जा रही है ताकि गांव के लिए निर्बाध स्ट्रीट लाइटिंग सुनिश्चित की जा सके जो न केवल ग्रामीणों के गुणवत्ता मानकों में सुधार करेगी बल्कि पर्यावरण के अनुकूल और प्रकृति के अनुकूल भी होगी। इस संबंध में सीएसआर डीटीपीएस के तहत 5 गांवों ( अर्जुनपुर, अंगदपुर, पुरूसा , रातुरिया, सुकान्तोपल्ली ) में 10 सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना के लिए सीएमईआरआई दुर्गापुर के साथ एक करार किया गया है जिसके लिए आज एक चेक मुख्य अभियंता और परियोजना प्रधान डीटीपीएस श्री मलय बाल के हाथों से सीएमईआरआई दुर्गापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पार्थ सारथी पाल को डीटीपीएस के सम्मेलन कक्ष में डीटीपीएस अधिकारियों की उपस्थिति में सौंपा गया ।इस अवसर पर श्री बल ने कहा कि सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट गांवों में सुरक्षित और पर्यावरणीय रूप से स्थायी एवं समुचित रौशनी के की सुविधा सुनिश्चित करेगी,मैनेजर सीएसआर मोहम्मद शमीम अहमद ने कहा की परियोजना 15 फरवरी 2023 के भीतर पूरी की जाएगी, उपरांत सौर स्ट्रीट लाइट ग्राम समिति को सौंप दी जाएगी।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?