डीवीसी डीएसटीपीएस में सस्वर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

डीवीसी डीएसटीपीएस में सस्वर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

अंडाल (अमन राय ): राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति, दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केन्द्र के तत्वावधान में दिनांक 27/09/2023 को दिव्यज्योति भवन स्थित प्रशिक्षण हॉल में हिंदी पखवाड़ा की पाँचवी प्रतियोगिता- सस्वर कविता पाठ विधिवत संपन्न हुई । परियोजना के उप महाप्रबंधक श्री अरिजीत मजुमदार, श्री शिवानन्द सिंह, श्री पुलाकेश चट्टोपाध्याय और और श्री विशाल अग्रवाल ने बतौर निर्णायक अपनी अहम भूमिका निभाई । कार्यक्रम को उप प्रबन्धक श्री अरविन्द कुमार यादव और हिंदी अधिकारी मु. इस्माईल मियाँ ने संचालित किया। बड़े हर्षोल्लास के साथ डीएसटीपीएस के हिंदीतर व हिंदी भाषी डीवीसी प्रतिभागियों ने कविता पाठ किया। अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से यह सिद्ध कर दिया कि हिंदी में हर तरह से अभिव्यक्ति की पूरी शक्ति है । प्रतिभागियों में जय प्रकाश सिंह, श्रीमती रुनु सरकार, श्रीमती शर्मिष्ठा सिन्हा, श्रीमती सयानी भौमिक, आलोक गराइ, अभ्जित सेन, संजीब बराट, रणवीर रूद्र, मलय चटर्जी, जीबन बिहारी कर्मकार, बासुदेब चक्रबर्ती, संजुलता मोहन्ती, मो, कासिफ रिज़वी, जितेन्द्र कुमार रजक, श्रीमती पूनम यादव, शंकर कुमार यादव, सुमीत कुमार, आकाश दीप, प्रदीप कुमार, आनंद कुमार राज, राशि अग्रवाल आदि ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आगामी 29.09. 2023 को कवि-गोष्ठी व पुरस्कार वितरण के साथ हिंदी पखवाड़ा-2023 का समापन होगा।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0