पांडेश्वर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार लोगों का पैसा रिकवरी कर उन्हें लौटाया गया

पांडेश्वर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पांडेश्वर थाना प्रभारी राहुल देव मंडल ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही थाना क्षेत्र में चाक चौबन्ध व्यवस्था कर लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि रखी गई है. इसके साथ-साथ थाने में समस्या लेकर आ रहे लोगों की समस्याओं को भी कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बीते दिनों में अपराधीक घटनाओं में लिप्त कई शातिरो को भी धर दबोचा है | इसके अलावा पुलिस ने पिछले कुछ महीनों से, जालसाजों द्वारा विभिन्न फोन कॉल और विभिन्न लिंक के माध्यम से क्षेत्र के कुछ लोगों से पैसे हड़प लिए गए थे। पीड़ितों द्वारा जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी. पांडेश्वर पुलिस के साइबर सहायता केंद्र ने जांच की और ठगे गए पांच लोगों के पैसे रिकवरी कर उन्हें सौंपे गये | वही ठगी का पैसा वापस पाकर लोगों ने थाना प्रभारी को धन्यवाद दिया |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?