बांकुड़ा के दुर्गापूजा कॉमेटीयो को चेक प्रदान किए गए



बांकुड़ा (अमन राय ):पश्चिम बंगाल का दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हो गया है. बाजारों में भी रौनक देखने लायक है. व्यवसायों के भी चेहरे पर खुशी देखी जा रही है. लोग अपने-अपने हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं. वही पूजा पंडालो का भी सजावट लगभग अंतिम चरण पर है.बांकुड़ा जिले के पुलिस प्रशासन का यह प्रयास है दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो और वह उत्साह के साथ पांडाल एवं प्रतिमा दर्शन करें सके. आज द्वितीय के दिन बांकुड़ा जिला पुलिस द्वारा विभिन्न पंडाल के आयोजकों को प्रोत्साहन स्वरूप चेक प्रदान किए गए. जिले के लगभग 200 पूजा कमेटी के आयोजकों को शुभकामनाएं सहित चेक प्रदान किए गए. इस कार्यक्रम में राज्य के मंत्री सुश्री जोत्सना मंडी, जिला शासक सीयाद एन , आईएएस, सहित और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के एसपी वैभव तिवारी आईपीएस ने किया. अतिथियों के हाथों आयोजको को चेक प्रदान किया गया. अतिथियों ने अपने वक्तव्य में सफल पूजा आयोजन पर अपने महत्वपूर्ण बांकुड़ा के दुर्गापूजा कॉमेटीयो को चेक प्रदान किए गए विचार रखें एवं सभी को शुभकामनाएं दी.


Click Here to Visit
What's Your Reaction?