ओडिशा से आई बस से 53 किलो से ज्यादा गांजा बरामद तीन तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा से आई बस से 53 किलो से ज्यादा गांजा बरामद तीन तस्कर गिरफ्तार

दुर्गापुर(तारकेश्वर राय ): नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की कार्रवाई लगातार जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर कोक ओवन थाना पुलिस ने शनिवार को दुर्गापुर बैराज के पास छापेमारी कर ओडिशा से बस द्वारा आए 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 53.238किलोग्राम गांजा से भरे 43 पैकेट* बरामद हुए। बरामद गांजे की बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।कोक ओवन थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका नेटवर्क कहां-कहां तक फैला हुआ है।ADPC की इस कार्रवाई से एक बार फिर साबित हुआ है कि ड्रग्स तस्करी पर नकेल कसने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। दुर्गापुर जैसे औद्योगिक शहर को नशे के कारोबार से बचाने के लिए पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0