धूमधाम से मना कान्हा का छठिहार सोहर गीतों से गूंजा राजेंद्र भवन 

धूमधाम से मना कान्हा का छठिहार सोहर गीतों से गूंजा राजेंद्र भवन 

सिटी न्यूज़ :जन्माष्टमी के बाद दुर्गापुर के राममोहन एवेन्यू स्थित राजेंद्र भवन में नंदलाल के छठिहार का अद्भुत उल्लास देखने को मिला। अखिल भारतीय सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित भव्य छठियार महोत्सव में सोहर गीतों और भजनों के बीच श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय के जयघोष के साथ राममोहन एवेन्यू कृष्णमय हो गया। अखिल भारतीय सांस्कृतिक परिषद द्वारा श्री कृष्ण जी का छठियार एवं भव्य मूर्ति विसर्जन समारोह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ।शाम सात बजे से शुरू हुए इस पावन आयोजन में भारी संख्या में भक्तगण पहुंचे।इस अवसर महेंद्र राय व्यास एवं उनकी मंडली द्वारा परंपरागत सोहर गीत गाकर बधाई दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और भावविभोर हो गया। विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आरती की गई। इसके बाद भोग अर्पण और महाप्रसाद वितरण हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। अंत में श्री राधा-कृष्ण जी की मनोहारी प्रतिमा का भव्य विसर्जन पूरे सम्मान के साथ किया गया।अखिल भारतीय सांस्कृतिक परिषद के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने आए हुए सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। परिषद का यह आयोजन सनातन संस्कृति और कृष्ण भक्ति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास रहा।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0