आरपीएफ की सक्रियता से मोबाइल चोर गिरफ्तार

आरपीएफ की सक्रियता से मोबाइल चोर गिरफ्तार

आसनसोल (अमन राय ): आरपीएफ के जवान लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर एवं सतर्क है. इनके तत्परता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब भी कोई अपराधी किसी अपराध को अंजाम देने का प्रयास करते हैं उन्हें मुंह की खानी पड़ती है. ताजा मामला सामने आया है. चितरंजन स्टेशन पर ट्रेन संख्या13510 डाउन लाइन की ट्रेन जब स्टेशन से अगले गंतव्य के लिए रवाना हुई तभी एक यात्री चोर चोर चिल्लाते एक ओर इशारा कर रहा था . विभिन्न स्थानों पर खड़े आरपीएफ के जवान ने उस यात्री की दिशा निर्देशों के अनुसार घेराबंदी की तो एक शातिर को धर दबोचा. उसे आरपीएफ कार्यालय में ले आया गया. एवं उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसने मोबाइल चोरी की बात स्वीकार कर ली. आरपीएफ ने इस आरोपी के ट्रैक रिकार्ड खंगालने एवं आगे की जांच के लिए जीआरपीएफ को सौंप सौंप दिया है. मौके पर उपस्थित यात्रियों की माने तो एएसआई.एन. कुमार, विनोद कुमार, दिनकर तिवारी आरपीएफ के जवान जो मुस्तैदी से प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे थे जिनके वजह से यह शातिर पकड़ाया.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0