दुर्गापुर में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस बच्चों में बांटी गई मिठाई

*दुर्गापुर(तारकेश्वर राय ):राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के अवसर पर *दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ* की ओर से वार्ड नंबर 34 स्थित *मुंशी प्रेमचंद शिशु शिक्षा केंद्र* में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिवार को राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर की गई। इस दौरान विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में *वरिष्ठ समाजसेवी अमृत सिंह*, *वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद प्रसाद खंडेवाल*, *दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ के महासचिव अजय कुमार चौबे*, समाजसेवी *विनोद यादव* और संघ के शुभचिंतक *मुन्ना सिंह* विशेष रूप से मौजूद थे।इस मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी *विनोद यादव* ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव और एकता का प्रतीक है और बच्चों को बचपन से ही इसके सम्मान की सीख देनी चाहिए।पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और सभी ने तिरंगे को सलाम कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?