कुमारडीही कोलियरी में चला जिंदगी बचाने का महा-अभियान

कुमारडीही कोलियरी में चला जिंदगी बचाने का महा-अभियान

पांडवेश्वर (तारकेश्वर राय) : बंकोला के कुमारडीही-ए कोलियरी में जिंदगी और मौत के बीच फंसे 12 ECL कर्मियों को आखिरकार मौत के मुंह से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। करीब 13 घंटे तक चले इस सांस रोक देने वाले रेस्क्यू ऑपरेशन ने पूरे जिले को भावुक कर दिया।हादसे की खबर मिलते ही पूरा प्रशासन हरकत में आ गया। इस बेहद चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरे बचाव अभियान की कमान खुद आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणब कुमार आईपीएस ने मौके पर मौजूद रहकर संभाली। उनकी मौजूदगी में पुलिस प्रशासन, ECL के अनुभवी अधिकारियों, जिला प्रशासन और स्थानीय युवाओं ने कंधे से कंधा मिलाकर अंधेरे और मलबे से जिंदगी को खींच लाया.12 जिंदगियों के सकुशल लौटने पर पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह सिर्फ एक रेस्क्यू नहीं, बल्कि इंसानियत, हिम्मत और टीमवर्क की जीत है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणब कुमार आईपीएस समेत बचाव कार्य में जुटे हर एक जवान, अधिकारी और स्थानीय युवा का दिल से आभार व्यक्त किया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0