सामाजिक संस्था द्वारा सेवा कार्य निरंतर जारी

सामाजिक संस्था द्वारा सेवा कार्य निरंतर जारी

दुर्गापुर :भोगिनी निवेदिता मेमोरियल सोसायटी ने दुर्गापुर में विजया सम्मेलन का आयोजन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य कांग्रेस नेता और प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और सोसायटी के चेयरमेन तरुण रॉय, अध्यक्ष पूर्णेंदु पांडा, संपादक शर्मिता पांडा, समाजसेवी रंजीत गुहा, असीम साहा, पंकज कर्मकार और अन्य उपस्थित थे। सोसायटी के चेयरमैन तरूण रॉय ने अपने वक्तव्य में कहा, 'भोगिनी निवेदिता मेमोरियल सोसायटी साल भर विभिन्न सामाजिक सेवाएं करती आ रही है। संस्था द्वारा मुख्य सेवाकार्य दुर्गापुर महकमा क्षेत्र में किया जाता है। हमें उम्मीद है कि मेमोरियल सोसायटी की यह गतिविधि भविष्य में भी बढ़ती रहेगी। जिस प्रकार सिंधु का निर्माण बिंदु दर बिंदु होता है, उसी प्रकार यह सिस्टर निवेदिता मेमोरियल सोसाइटी एक दिन विशाल रूप लेगी । समग्र कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता राणा सरकार ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति देखने लायक थी.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0