जय बालाजी ग्रुप का भव्य मैराथन

जय बालाजी ग्रुप का भव्य मैराथन

  दुर्गापुर (अमन राय): लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए  औद्योगिक शहर दुर्गापुर में  जय बालाजी ग्रुप द्वारा 10 किलोमीटर एवं 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था. सुबह 6:00 बजे गांधी मैदान से  मैराथन दौड़ प्रारंभ हुआ.  जिसमें दो हजार से ज्यादा  महिला एवं पुरुषों  धावकों ने हिस्सा लिया. 


  इस मौके पर  जिला शासक एस अरुन  प्रसाद, बी पी सिंह डायरेक्टर इन  चार्ज सेल  इस्को एवं दुर्गापुर स्टील प्लांट,   डीसीपी अभिषेक गुप्ता,  एसडीएम सौरभ चटर्जी,  जय बालाजी ग्रुप के डायरेक्टर गौरव जाजोदिया के अलावा और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. सभी अतिथियों ने धावको एवं आयोजकों को शुभकामनाएं दी.इस भव्य आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था किए गए थे. पुलिस के ट्रैफिक विभाग द्वारा काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा.वही  मैराथन में   हिस्सा लेने वाले धावकों  में काफी उत्साह था.इस मैराथन में हिस्सा लेने वाले  एवं दौड़ कंप्लीट करने वाले सभी धावको को  प्रोत्साहन स्वरूप मेडल दिया गया.  वही विजेताओं को मंच पर अतिथियों के  हाथों पुरस्कृत किया गया. यह  दौड़ कई वर्गों में बांटा गया था  तेरह से सत्रह वाले वर्ग में  प्रथम महिला विजेता काजल कुमारी  एवं पुरुष प्रीतम दास रहे. 18 से 34 वाले  वर्ग में  महिला एवं पुरुष श्यामोली सिंह, राहुल कुमार राजभर  प्रथम रहे. 35 से 49 वाले वर्ग में  प्रथम महिला धावक प्रतिमा टुडू  वहीं पुरुष वर्ग में गोविंद हालदार  प्रथम रहे. 50 या उससे ज्यादा वाले वर्ग में प्रथम विजेता महिला भुला मंडल  वही आलोक कुमार महतो  ने प्रथम पुरस्कार ग्रहण किया.पाँच   किलोमीटर दौड़ में महिला मुक्ति बायन एवं  पुरुष वर्ग में रमेश बावरी  ने प्रथम  ग्रहण किए.जय बालाजी ग्रुप के  एचआर आलोक पांडे ने  बताया  हम लोग 2016 से यह  आयोजन करते आ रहे हैं.  पहले कोलकाता में होता था. पहली बार हम लोगों ने दुर्गापुर में आयोजित किया है. प्रशासन का काफी सहयोग मिला है.   हम लोगों का प्रयास रहेगा यह मैराथन  अगले  वर्ष भी और भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा. वही जय बालाजी ग्रुप के डायरेक्टर गौरव जाजोदिया ने  मीडिया को संबोधित करते हुए कहा शहर के दो हजार से ज्यादा महिला एवं पुरुषों ने इस मैराथन में हिस्सा लिया है. हमें काफी खुशी है सभी को शुभकामनाएं हम लोगों का प्रयास रहेगा अगले साल और बेहतर तरीके से कार्यक्रम को आयोजित करेंगे.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0