डीएसटीपीएस मे तृतीय ऑल वैली कैरम टूर्नामेंट

अंडाल : तृतीय ऑल वैली कैरम टूर्नामेंट 2024-25 डीएसटीपीएस में सफलतापूर्वक संपन्न एमटीपीएस को हराकर मेजबान टीम डीएसटीपीएस ने किया ट्रॉफी पर कब्जा डीएसटीपीएस के रीक्रीयशन क्लब, बेनचिती डीवीस कालोनी मे 26 से 28 मार्च 2025 तक सीएससी के तत्वावधान में आयोजित तृतीय ऑल वैली कैरम टूर्नामेंट 2024-25 का भव्य समापन हुआ। इस रोमांचक टूर्नामेंट में डीवीसी के विभिन्न परियोजनाओं से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में कुल 9 टीमों ने भाग लिया, जिनमें डीएसटीपीएस, एमटीपीएस, बीटीपीएस, सीटीपीएस, कोलकाता, कोडरमा, चंद्रपुरा , हजारीबाग और रघुनाथपुर की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता: टीम चैंपियन (पुरुष वर्ग) - डीएसटीपीएस टीम उपविजेता (पुरुष वर्ग) – एमटीपीएस, डबल्स पुरुष वर्ग चैंपियन - एमटीपीएस डबल्स पुरुष वर्ग उपविजेता – डीएसटीपीएस, डबल्स महिला वर्ग चैंपियन (संयुक्त रूप से) - कोलकाता + बीटीपीएस डबल्स महिला वर्ग उपविजेता (संयुक्त रूप से) - सीटीपीएस + डीएसटीपीएस, सिंगल्स पुरुष वर्ग चैंपियन - श्री तन्मय दलुई (एमटीपीएस) , सिंगल्स पुरुष वर्ग उपविजेता - श्री अरुण दास (डीएसटीपीएस), सिंगल्स महिला वर्ग चैंपियन - श्रीमती कबेरी नायक (एमटीपीएस) , सिंगल्स महिला वर्ग उपविजेता - श्रीमती साधना बसु (कोलकाता)इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन कौशल और रणनीति का परिचय दिया। डबल्स और सिंगल्स मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे, जहाँ हर खिलाड़ी ने अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत की। दर्शकों ने भी पूरे उत्साह के साथ सभी मैचों का आनंद लिया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। विशेष रूप से सिंगल्स फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती और शानदार खेल देखने को मिला।पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह टूर्नामेंट के समापन समारोह में दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के सदस्य सचिव श्री जॉन माथाई ने विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किया। उनके साथ श्री आर. पी. साह (सीनियर जीएम एवं प्रोजेक्ट हेड), श्री सुधीर व्यास (सीनियर जीएम, ओ एंड एम), श्री सुखदेव खान (सीनियर जीएम, एएचएम), अरिजित मजुमदार, महाप्रबंधक मानव संसाधन और श्री समरेश कुमार (उप कमांडेंट, सीआईएसएफ डीएसटीपीएस यूनिट) उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित निगम मुख्यालय के वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री डीवी राजन ने भी खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की । महाप्रबंधक (मा.सं./असै.) श्री अरिजित मजुमदार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह को हिंदी अधिकारी इस्माईल मियाँ तथा बासुदेब चक्रबर्ती ने संचालित किया । इस अवसर पर डीवीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करती हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धी मानसिकता को भी विकसित करती हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों – जयंत यादव, संजीब बराट, मो. शमीम अहमद, पतरस हाँसदा, सजल दे, पल्लव कुमार मण्डल, अभिजीत सेन, अमर लाल बाला आदि अधिकारियों/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तकनीकी पर्यवेक्षक श्री उज्ज्वल बनर्जी ने यहां भूमिका निभाई। आयोजन समिति में डीएसटीपीएस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने में योगदान दिया। खिलाड़ियों की सुविधा, व्यवस्थापन और निष्पक्ष निर्णय प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए।इस भव्य खिलाड़ियों ने भी टूर्नामेंट के उच्च स्तरीय प्रबंधन और प्रतियोगिता के रोमांचक अनुभव की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के टूर्नामेंट आयोजित करने की मांग की।डीएसटीपीएस में आयोजित इस टूर्नामेंट ने खेल जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया और सभी प्रतिभागियों के लिए एक यादगार अनुभव बना।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?