सीआरपीएफ जवानों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत किया रैली

सीआरपीएफ जवानों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत किया रैली

 

 दुर्गापुर: 169 बटालियन, सीआरपीएफ, दुर्गापुर द्वारा नागरिकों के देशभक्ति की भावना महत्व जागृत करने और तिरंगे के महत्व को समझाने के उद्देश्य से तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। श्री संजय शर्मा, कमाण्डेन्ट 169 बटालियन, केरिपुबल, दुर्गापुर के निर्देशानुसार श्री सुभाष चन्द्र घोष, द्वितीय कमान अधिकारी एवं श्री देवेन्द्र मोहन शर्मा, उप कमाण्डेन्ट, 169 बटालियन की अगुआई तथा वाहिनी के सूबेदार मेजर, अधीनस्थ अधिकारी व अन्य जवानों के सहभागिता से दिनांक "हर घर तिरंगा अभियान' के तहत पहली रैली सुबह 07:30 बजे ग्रुप केन्द्र केरिपुबल दुर्गापुर, अमरावती, फुलझोड़, शंकरपुर मोड़, आरा मोड़, विधान नगर, मुचीपाड़ा, मिशन अस्पताल, सदर अस्पताल, स्टील पार्क, मामड़ा बाजार तथा सी.आर.पी. एफ. कैम्प अमरावती तक निकाली गई । दुसरी रैली ग्रुप केन्द्र केरिपुबल कैम्प अमरावती, भगत सिंह चौक, बेनाचित्ती बाजार, भिरंगी मोड, सीटी सेन्टर, हेमशिला मॉर्डन स्कूल तथा केरिपुबल कैम्प तक निकाली गई । तीसरी रैली शाम 05:30 बजे केरिपुबल कैम्प, पारदोई, सी-जोन, बी-जोन, आई. क्यू. सिटी तथा केरिपुबल कैम्प तक निकाली गई । अधिकारियों एवं कार्मिकों के द्वारा उपरोक्त तीनों रैलियों में 60 से ज्यादा बाईक के साथ लगभग 10,000 तिरंगे वितरित किये गये तथा लोगों से तिरंगा फहराने की अपील की गई । इससे पुलिस व आम नागरिक के बीच एक अच्छा संबंध देखने को मिला। इसके अलावा, इस वाहिनी की दुसरी कम्पनियों, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात है उनके द्वारा भी अपने-अपने इलाकों में जैसे बेरादा, कुचिया, गुरूपना (पुरुलिया जिला), जमतलगोड़ा, कांकड़ाझोड़ (झारग्राम जिला) आदि साईकिल रैली निकाली गई तथा वहाँ के आम नागरिक को झण्डा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0