कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में मज़दूर दिवस समारोह

जमुड़िया(अमन राय) : मज़दूर दिवस के मौक़े पर जहाँ समूचा विश्व मजदूरों के त्याग और बलिदान को याद कर रहा है वहीं ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में भी कई कार्यक्रम आयोजित कर मज़दूर दिवस समारोह मनाया गया और श्रमिकों के श्रम को नमन किया गया। उल्लेखनीय है कि कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय कार्यालय के साथ-साथ इसकी सभी इकाइयों में भी श्रमिक दिवस पर आयोजन हुए। क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित समारोह में प्रमुखता से उपस्थित क्षेत्रीय अपर महाप्रबंधक पी. के. नंदी ने क्षेत्रीय परिवार की ओर से राष्ट्रहित में ऊर्जा संरक्षण हेतु, अपनी समर्पित सेवाओं के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले श्रमिकों को नमन किया और उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित समारोह में अपर महाप्रबंधक के साथ क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्य व अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौक़े पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने अपना शुभकामना संदेश प्रेषित किया और कहा कि किसी भी उधोग की बात करें तो उसके विकास में श्रमिकों का महत्व विशेष होता है और कोयला उधोग में यह महत्ता और बढ़ जाती है; अतः हमें श्रमिकों का विशिष्ट सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अंबिका प्रसाद पंडा की ओर से प्रेरित शुभकामना संदेश का भी पाठ किया गया।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?