बीरभूम जिला पुलिस की पैनी नजर

बीरभूम जिला पुलिस की पैनी नजर

बीरभूम(अमन राय) : बीरभूम जिला के सदाईपुर थाना पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान अवैध कोयले से लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ा है | पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र के शाहपुर चंडीतला इलाके से जांच अभियान चलाई जा रही थी इसी दौरान पुलिस ने अवैध कोयला से लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ा है | वाहन से पांच टन कोयला बरामद हुआ है | इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक शेख इमरान को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ में जुट गई है | गौरतलब है कि सदाईपुर थाना पुलिस ने पिछले कई बार अवैध कोयले से लदे मोटरसाइकिल,चार पहिया वाहन समेत, कई साइकिल भी पकड़े हैं | पुलिस की ओर से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के ऊपर पैनी नजर रखी जा रही हैं |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0