दुर्गापुर में धूमधाम से शुरू हुआ सीबीएसई जोनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2025
दुर्गापुर : में सीबीएसई जोनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2025 का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। पूर्व इंटरनेशनल स्कूल ने लगातार तीसरे वर्ष इस टूर्नामेंट की मेजबानी की है, जिसमें पूर्वी क्षेत्र के 5 राज्यों के 70 सीबीएसई स्कूलों के 155 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवा प्रतिभाओं में खेल भावना, शारीरिक उत्कृष्टता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। उद्घाटन समारोह में जिले के विभिन्न सीबीएसई स्कूलों के प्रिंसिपल उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद उपस्थित अतिथियों को फूलों का मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखा गया। पूर्व इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल सुब्रता चट्टोंपाध्य ने बताया कि यह टूर्नामेंट युवा प्रतिभाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का एक सुनहरा अवसर है। स्कूल पूरी तरह से इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए तैयार है।
*टूर्नामेंट के मुख्य आकर्षण: *70 सीबीएसई स्कूलों की भागीदारी*
- *155 से अधिक प्रतिभागी*
- *पूर्वी क्षेत्र के 5 राज्यों की भागीदारी*
- *खेल भावना और शारीरिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का उद्देश्य*
इस टूर्नामेंट के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?