थाना परिसर में शांति समिति की बैठक


दुर्गापुर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए थानों में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है ताकि सभी त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न हो.इस क्रम में दुर्गापुर थाना पुलिस की ओर से थाना परिसर में शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया | जहां दुर्गापुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई | एवं प्रशासन द्वारा बताए गए नियमों का सर्वसम्मति से पालन करने का आश्वासन भी दिया |इस मौके पर एसीपी दुर्गापुर सुबीर राय,सीआई रणवीर कुमार बाग,थाना प्रभारी प्रोसोंजीत राय,सिटी सेंटर फाड़ी प्रभारी करतार सिंह,डीटीपीएस फाड़ी प्रभारी अनजन रजक, फरीदपुर फाड़ी प्रभारी मदन मोहन दत्ता,वारीय फाड़ी प्रभारी सोमेन बनर्जी,प्रतीका फाड़ी प्रभारी अर्णव भट्टाचार्य सहित अन्य कई अधिकारीगण उपस्थित थे | पुलिस का प्रयास है आगामी लोकसभा चुनाव एवं त्यौहारे शांतिपूर्ण संपन्न हो |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?