ईसीएल मुख्यालय में कोल इंडिया तथा ईसीएल के 48वें स्थापना दिवस पर विशेष  समारोह का आयोजन 

ईसीएल मुख्यालय में कोल इंडिया तथा ईसीएल के 48वें स्थापना दिवस पर विशेष  समारोह का आयोजन 

सांकतोडिया (अमन राय) : कोल इंडिया लिमिटेड तथा ईसीएल का 48वां स्थापना दिवस पूरे ईसीएल में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया । इस अवसर पर ईसीएल मुख्यालय में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया , जिसमें निदेशक ( तकनीकी) श्री जे॰पी॰ गुप्ता, निदेशक (वित्त), मो॰ अंजार आलम, श्री मुकेश कुमार मिश्रा, मुख्य सतर्कता अधिकारी के अलावा ईसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, यूनियन के पदाधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा प्रेस-मीडिया के सदस्य उपस्थित हुए ।

समारोह में जमुरिया के माननीय विधायक श्री हरेराम सिंह विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित हुए ।

कार्यक्रम के आरंभ में ईसीएल के शहीद कामगारों को उनके अतुलनीय कार्य योगदान के लिए नमन और श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शहीद कामगारों के सम्मान में बने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । तत्पश्चात, कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत के साथ निदेशक ( तकनीकी) श्री जे॰पी॰ गुप्ता ने कोल इंडिया ध्वज का ध्वजारोहण किया । इसके पश्चात, उपस्थित मेहमानों और यूनियन पदाधिकारियों को पौधा भेंट करके कार्यक्रम में स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा भी आयोजित की गई जिसमें अलग अलग धर्मों के अनुयायियों ने अपने अपने धर्म के अनुसार ईसीएल तथा पूरे देश की बेहतरी, उन्नति और शांति की प्रार्थना की । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न यूनियन पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया और अपने-अपने वक्तव्य को प्रस्तुत किया ।

तत्पश्चात, श्री देवेंद्र कुमार नायक, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के तकनीकी सचिव ने अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का ईसीएल स्थापना दिवस के उपलक्ष पर जारी संदेश का वाचन किया । इस दौरान ईसीएल के जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका “ ईसीएल समाचार” का भी विमोचन किया गया ।

कार्यक्रम के अंत में निदेशक (वित्त), ने अपने अभिभाषण में कंपनी के सभी हितधारकों को कंपनी की बेहतरी के लिए एक साथ मिलकर काम करने तथा उत्पादन लागत कम करने के लिए विभिन्न प्रयासों और सुझावों के साथ आगे आने को कहा ।

निदेशक ( तकनीकी) ने अपने अभिभाषण में कहा कि कुछ समस्याओं के बावजूद सभी के सहयोग और मेहनत से कंपनी के उत्पादन और लाभांश में निरंतर सुधार हो रहा है और कंपनी का भविष्य उज्ज्वल है, जो भी समस्याएँ है उनका समाधान निकट भिविष्य में जरूर निकलेगा । कार्यक्रम का समापन श्री पुण्यदीप भट्टाचार्य, निदेशक (कार्मिक) के तकनीकी सचिव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ ।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0