आसनसोल साउथ ट्रेफिक गार्ड कार्यालय में सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन 

आसनसोल साउथ ट्रेफिक गार्ड कार्यालय में सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन 

आसनसोल(अमन राय) : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के साउथ ट्रैफिक गार्ड कार्यालय में सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया | उद्घाटन कार्यक्रम में डीसीपी ट्रैफिक आनंद राय,एसीपी ट्राफिक प्रदीप मंडल, साउथ ट्रैफिक प्रभारी चिन्मय मंडल के अलावा और भी अधिकारीगण उपस्थित थे | इस मौके पर कंट्रोल रूम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा फीता काटकर एवं पट्टीका का अनावरण कर किया गया |

इस मौके पर डीसीपी आनंद राय ने कंट्रोल रूम से विभिन्न सीसीटीवी कैमरा का जायजा लिया | कंट्रोल रूम से कुल 28 सीसीटीवी कैमरे पर नजर रखा जा सकेगा | पुलिस को उम्मीद है कि यह सीसीटीवी कंट्रोल रूम के हो जाने से सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0