औद्योगिक क्षेत्र की 9 सीटों पर प्रचंड विजय



आसनसोल न्यूज़ :पश्चिम बंगाल के राजनीतिक क्षितिज पर भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐसी लकीर खींच दी है, जिसने राज्य की सियासत के पुराने समीकरणों को ध्वस्त कर दिया है। औद्योगिक क्षेत्र की 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि जन-जन के विश्वास और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का प्रतिफल है। इस बड़ी सफलता के साथ ही औद्योगिक बेल्ट में विपक्षी दल अब पूरी तरह हाशिए पर चले गए हैं।इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में आज एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री देवतनु भट्टाचार्य महोदय, बाराबनी विधानसभा से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले लोकप्रिय विधायक श्री अरीजित राय महोदय और जिला महासचिव श्री अपूर्व हाजरा महोदय का भव्य अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह जीत जिला अध्यक्ष श्री देवतनु भट्टाचार्य के कुशल नेतृत्व और बाराबनी के जन-जन के लाडले विधायक अरीजित राय के निरंतर संघर्ष की जीत है।सम्मान समारोह के दौरान केवल उत्सव ही नहीं, बल्कि भविष्य के रोडमैप पर भी गहन मंथन हुआ। आवासीय कार्यालय में आयोजित इस बैठक में आगामी दिनों की संगठनात्मक रूपरेखा और औद्योगिक क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने संकल्प लिया कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उसे विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।यह बदलाव केवल सत्ता की कुर्सी बदलने के लिए नहीं है, बल्कि यह औद्योगिक क्षेत्र के इतिहास में एक नये स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत है। बंगाल की जनता ने बदलाव का जो संकल्प लिया था, वह आज धरातल पर दिख रहा है। विरोधियों का 'शून्य' होना इस बात का प्रमाण है कि विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति के आगे अब तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार का अंत निश्चित है।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?