पुरुलिया जिला पुलिस का नो एक्सीडेंट डे
पुरुलिया: जिला पुलिस द्वारा आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जहां एक ओर लगातार नाका चेकिंग चलाई जा रही है. वहीं दूसरी ओर पुलिस जागरूकता अभियान भी चला रही है. इसी क्रम में पुलिस ने जिले के एसपी एस. सिल्वा मुर्गन के आदेशानुसार हर थाना क्षेत्र में नो एक्सीडेंट डे का पालन किया गया. पुलिसकर्मियों ने अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे. पुलिस ने सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया.

जिला पुलिस का यह प्रयास है कि दुर्घटनाओं में कमी आए साथ ही लोग ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी हो.पुरुलिआ जिला पुलिस द्वारा लगातार सेफ ड्राइव सेव लाइफ अभियान चलाया जाता रहा है. पुलिस के इस प्रयास से उम्मीद है दुर्घटनाओं में कमी जरूर आएगी.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?