नकली लॉटरी मामले में चार शातिर गिरफ्तार सात हजार नकली डियर लॉटरी बरामद

नकली लॉटरी मामले में चार शातिर गिरफ्तार सात हजार नकली डियर लॉटरी बरामद

जामुड़िया  : कहते हैं अच्छे काम का अच्छा नतीजा एवं बुरे काम का बुरा नतीजा ही होता है. कुछ ऐसा ही हुआ नकली लॉटरी बेचने वालों के साथ आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के जामुड़िया थाने की पुलिस ने नकली लॉटरी बेचने के मामले में और 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. तथा उनके पास से भारी मात्रा में नकली डियर लॉटरी बरामद की है। रविवार को जामुड़िया थाना के प्रभारी राहुल देव मंडल ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना के आधार पर जामुड़िया थाना के प्रभारी राहुल देव मंडल के नेतृत्व में पुलिस ने कुल्टी के नियामतपुर पुलिस फाड़ी क्षेत्र के बामुंडीहा इलाके में छापेमारी की। जहां से पुलिस ने नकली लॉटरी टिकट बेचने के मामले मे चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने लगभग सात हजार से ज्यादा डियर कंपनी के नकली लॉटरी टिकट बरामद किए हैं। ये लोग किराए के एक मकान को नकली लॉटरी टिकट के स्टॉक सेंटर के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे। इसी मकान में नकली लॉटरी के टिकट का स्टॉक किया जाता था और फिर विभिन्न इलाकों में नकली लॉटरी टिकट की सप्लाई की जाती थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में बामुंडीहा मदरसा पड़ा के निवासी मिराज खान, महावीर पाड़ा के निवासी अमरदीप साव, कुल्टी के हरिजन पाड़ा के निवासी बिल्टू दास और बर्नपुर के धुव्रडंगाल राधानगर के निवासी गणेश प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर इनके बाकी नेटवर्क के बारे में पता लगाएगी.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0