कमिश्नरेट कि ईस्ट जोन पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान मिली सफलता
दुर्गापुर (अमन राय ): दुर्गापुर अरविंदो थाना पुलिस क्षेत्र की फरीदपुर चौकी कि पुलिस ने दुर्गापुर में एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान 19 वर्षीय विकास रजक के रूप में हुई है। वह दुर्गापुर थाना अंतर्गत भिरिंगी के अंसारी पाड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक 7 एमएम देशी पिस्टल, लोडेड मैगजीन बरामद की है.कल फरीदपुर फाड़ी के पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि बिहार जाने वाली एक बस में हथियारों की तस्करी की जा रही है. इसी तरह फरीदपुर आईसी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने बीती रात बिहार जाने वाली बस का पीछा करने में सफलता हासिल की. पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि तमंचा कहां से आया, किस मकसद से तस्करी की जा रही थी, कहीं इसमें कोई गिरोह तो शामिल नहीं है.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?