आखिरकार हत्या आरोपियों को  मिली सजा

आखिरकार हत्या आरोपियों को  मिली सजा

आसनसोल : आसनसोल कोर्ट ने कुल्टी थाना क्षेत्र के अलडीहा निवासी राकेश बाउरी तथा सागर बाउरी को आजीवन  कारावास की सजा सुनायी |  दरअसल मामला है आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत  अलडीहा बॉउरी पाड़ा मे बीते चार साल पहले एक व्यक्ति  ने अपने पुत्र के लापता होने की केस दर्ज करवाई थी | उन्होंने केस दर्ज करवाया था कि उनके पुत्र तापस बॉउरी शाम को करीब चार से पांच बजे अपने मोटरसाइकिल से घर से निकले हैं लेकिन वह अब तक लौटे नहीं है |  पुलिस ने इस मामले को सुनने के बाद  गंभीरता से इस मामले की जांच में जुट गई थी | यह  मामले की छानबीन करने की जिम्मेदारी कमिश्नरेट के जांबाज अधिकारी राहुल देव मंडल को  दी गई | उन्होंने पहले अपनी टीम गठित कर इस मामले को जांच करना शुरू किया |  पूछताछ के दौरान पुलिस को यह पता चला कि राबिन बॉउरी के भतीजे  राकेश बॉउरी एवं सागर बॉउरी के साथ उसका विवाद चलते रहता था एवं वो दोनों मिलकर तापस को मारने की धमकी भी देते थे| पुलिस ने यह सुनने के बाद राकेश बॉउरी एवं सागर बॉउरी को हिरासत में लिया हिरासत में लेने के साथ ही उन्होंने  अपनी पूछताछ अभियान चालू किया | एवं आखिरकार दोनों ने अपनी करतूत को पुलिस के सामने बता दिया | उन्होंने बताया कि घटनाक्रम के दिन वह लोगों ने तापस बॉउरी को नरसमुद्र कोलयरी  के पास बुला कर तीनो ने शराब का सेवन किया | उनके पूर्व योजना के अनुसार सागर बॉउरी ने तापस के शराब के गिलास में जहर मिला दिया | उसके बाद जब तापस बेहोश हो गया | तब वो दोनों ने मिलकर गमछे से उसका गला दबा दिया | तापस बॉउरी की हत्या करने के बाद वह दोनों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से उनलोगों ने तापस का शव गहरी परित्यक्त खदान (चाणक) मे फेंक दिया था  | आरोपियों को सजा मिलने से मृतक के परिजन एवं क्षेत्र के लोगों ने संतोष जताया है. इसे ही कहते हैं जैसी करनी वैसी भरनी. वैसे ज्ञात हो कि सब इंस्पेक्टर राहुल देव मंडल इसके पूर्व भी विभिन्न घटनाओं मै आरोपियों को पकड़ के सलाखों के पीछे पहुंचाया है | इसके साथ ही उन्होंने बड़े बड़े गिरोह का भी खुलासा किया |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0