ईसीएल के श्रीपुर क्षेत्र में राजभाषा (हिंदी) कार्यशाला

ईसीएल के श्रीपुर क्षेत्र में राजभाषा (हिंदी) कार्यशाला

ईसीएल के श्रीपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री मुकेश कुमार जोशी एवं अपर महाप्रबंधक श्री कल्याण जी प्रसाद के तत्त्वावधान में आज दिनांक 31.08.2022 (दिन बुधवार) को हिंदी के प्रगामी प्रयोग में संवृद्धि के लिए राजभाषा (हिंदी) कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें भारत सरकार के गृह मंत्रालय के हिंदी शिक्षण योजना के संकाय सदस्य श्री विश्वजीत मजूमदार द्वारा “हिंदी ई-टूल्स और उनका अनुप्रयोग” विषय पर सुग्राह्य व्याख्यान दिया गया। कार्यशाला में श्रीपुर क्षेत्रीय कार्यालय एवं इसके अधीन के कोलियरियों व खदानों से आए कुल 50 कर्मियों ने अपनी-अपनी सक्रिय सहभागिता दीं।

महाप्रबंधक श्री मुकेश कुमार जोशी ने कार्यशाला रूपी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विचार अभिव्यक्ति के कई माध्यमों में भाषा अभिव्यक्ति का सर्वोत्तम साधन है। सोचिए अगर भाषा नहीं होती तो हम लोग यह कार्यशाला कर पाते क्या? और आज के इस वैज्ञानिक युग में भाषा उन्नति में कहीं बाधक नहीं बनती। आज इतने सॉफ्टवेर, ई-टूल्स, आदि उपलब्ध हैं जो काफी सहायक होते हैं लेकिन जानकारी के अभाव में हम उसका उचित प्रयोग नहीं कर पाते और पुराने ढर्रे पर ही काम करते रहते हैं। आइए, हम सभी सीखते हैं कि कैसे तकनीक के माध्यम से कार्यालय व अपने व्यक्तिगत कार्यों में हिंदी का प्रयोग सरलतापूर्वक कर सकते हैं।

राजभाषा अधिनियम, 1963 के धारा 4 के अनुसरण में गठित संसदीय राजभाषा समिति के प्रतिवेदन के खंड-4 के अंतर्गत की संस्तुति संख्या 2(क) : अधिकारियों व कर्मचारियों की मनोवृत्ति बदलने हेतु और उन्हें राजभाषा नीति की व्यापक जानकारी कराने हेतु समय-समय पर गोष्ठियाँ, कार्यशालाएँ आदि आयोजित की जाएं। फलतः ईसीएल अपने समस्त कमान क्षेत्रों में नित्य राजभाषा (हिंदी) कार्याशालाओं का आयोजित करती आ रही है। कार्यशाला में यूनिकोड, हिंदी टंकण के विविध आयामों, अनुवाद के विविधि इलेक्टॉनिक माध्यमों इत्यादि पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यशाला परस्पर संवाद रूपक थी।

आज के इस ज्ञानवर्धक राजभाषा (हिंदी) कार्यशाला में उपस्थित समस्त गणमान्य जनों व धैर्यवान श्रोताओं को क्षेत्रीय कार्मिक प्रबन्धक साधुखान जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा श्रीपुर क्षेत्र के राजभाषा नोडल अधिकारी श्रीमती दीपिका शुक्ला जी द्वारा कार्यशाला की समस्त व्यवस्था व मंच संचालन किया गया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0