दुर्गापुर महकमा अस्पताल बेहतर सेवा प्रदान करते हुए अग्रसर

दुर्गापुर महकमा अस्पताल बेहतर सेवा प्रदान करते हुए अग्रसर

दुर्गापुर :दुर्गापुर महकमा अस्पताल में आने वाले मरीजों का बेहतर इलाज के लिए राज्य सरकार पूरी तरह संकल्पित है . अस्पताल में कई नए विभागों के स्थापित होने से मरीजों को इलाज में काफी सुधार हुआ है. इसी क्रम में दुर्गापुर विधाननगर महकमा अस्पताल में रविवार को लगभग सत्तर लाख रुपये की लागत से नये ट्रॉमा केयर सेंटर की शुरुआत की गयी. सेंटर का उद्घाटन राज्य के पंचायत, ग्राम उन्नयन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री प्रदीप मजूमदार ने किया. मौके पर बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद कीर्ति आजाद, अड्डा के चेयरमैन कवि दत्त सहित कई जाने माने लोग मौजूद थे. मंत्री ने कहा कि दुर्गापुर में ट्रॉमा केयर सेंटर न होने से दुर्घटनाग्रस्त मरीजों के ऑपरेशन के संबंध में समस्या हो रही थी. इसे देखते हुए नये ट्रॉमा सेंटर की शुरुआत की गयी है. राज्य सरकार चिकित्सा सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत रहती है. जिससे हर वर्ग खासकर गरीब वर्ग के लोगों को उन्नत चिकित्सा मिल सके.अस्पताल के अधीक्षक डॉ. धीमान मंडल ने कहा कि दुर्गापुर औद्योगिक शहर है व जीटी रोड नजदीक है. आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. जिससे लोगों के शरीर की कई हिस्सों की हड्डी टूट जाती है. पहले दुर्घटनाग्रस्त मरीजों एवं सामान्य ऑपरेशन एक ही सेंटर में किया जाता था. जिससे समस्या होती थी. ऑर्थोपेडिक्स संबंधित ऑपरेशन के लिए अलग सेंटर जरूरी होता है. जिला शासक के फंड से करीब सत्तर लाख रुपये की लागत से नया ट्रॉमा केयर सेंटर खोला गया है. जहां दुर्घटनाग्रस्त मरीजों का बेहतर चिकित्सा हो सकेगी. वर्तमान में सेंटर में तीन चिकित्सक हैं.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0