बीरभूम पुलिस की तत्परता
*बीरभूम* : बीरभूम जिला पुलिस इन दिनों जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नाका चेकिंग अभियान चला रही है | इस नाका चेकिंग अभियान से पुलिस को सफलता भी मिल रही है | इसी क्रम में बीरभूम के दुबराजपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर नौ चोरी के बाइक बरामद किया है | इसके साथ ही एक शातिर अपराधी मनीमोहन दास को गिरफ्तार किया है | पुलिस उसे हिरासत में लेकर विभिन्न एंगलो में पूछताछ कर रही है एवं पुलिस जल्द ही इसके गैंग के बाकी शातिरो को भी पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाने में जुट गई है |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?