पुरुलिया में भव्य कार्निवल 2022 का आयोजन मनमोहक झांकियां
पुरुलिया(टी.राय): पश्चिम बंगाल की विश्व प्रसिद्ध दुर्गापूजा को यूनेस्को द्वारा सांस्कृतिक विरासत का सम्मान मिलने से लोगों में काफी उत्साह देखा गया. इसलिए पश्चिम बंगाल में इस बार का दुर्गापूजा कुछ खास अंदाज में मनाया गया. आयोजकों में भी काफी उत्साह था. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी आर्थिक सहयोग कर इस खुशी को दुगना कर दिए. राज्य सरकार द्वारा पूजा के उपरांत कार्निवल निकालने की घोषणा पहले ही कर दी गई थी. इसी क्रम में पुरुलिया दुर्गापूजा कार्निवल 2022 का आयोजन किया गया. इस भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी.

इस मौके पर जिला एसपी एस. सिल्वा मुर्गन, जिला शासक रजत नंदा सहित जिले के और कई अधिकारी गण उपस्थित थे. अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शंखनाद किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में मां दुर्गा के द्वारा असुर वध का नाटय, नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया. इसके बाद एक-एक कर हिस्सा लेने वाले सभी क्लबों द्वारा मनमोहक झांकियां प्रस्तुत गई .भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बहुत ही अच्छी रूट मैप बनाई गई थी. पुलिस पूरी शिद्दत से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया. आए हुए दर्शकों का कहना है इस कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने जो प्रयास किए हैं वह काफी सराहनीय है.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?