मोरग्राम थाना पुलिस ने जप्त किया अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टर

मोरग्राम थाना पुलिस ने जप्त किया अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टर

बिरभूम : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिरभूम जिला पुलिस पूरी तरह  सक्रिय  दिख रही है | पुलिस की ओर से जहाँ थाना क्षेत्र में रुट मार्च किया जा रहा है. वही जगह-जगह  माइकिंग कर लोगों को आगामी त्यौहारो को शांतिपूर्ण संपन्न होने के लिए अपील भी किया जा रही है | इसके अलावा इलाके में पुलिसिया पेट्रोलिंग की जा रही है |इसी क्रम में आज मोरग्राम थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी मिकाइल मिया के नेतृत्व में पुलिस इलाके में गस्त लग रही थी | तभी पुलिस की नज़र मोरग्राम ग्राम डांगा पाड़ा के पास दो ट्रैक्टर के ऊपर पड़ी | जिसमें बालू लादे हुए थे | जब पुलिस ने चालक से कागजात मांगे तो वो लोग कागजात दिखने में असफल रहे | पुलिस दोनों ट्रैक्टर एवं चालक को गिरफ्तार कर ली है | एवं आगे भी कार्रवाई में जुट गई है |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0