पुलिस को मिली कामयाबी दो गिरफ्तार
कूलटी(अमन राय): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कूलटी थाना के नियामतपुर फाड़ी क्षेत्र के विष्णुविहार इलाके से बीते सोमवार रात को बिट्टू शाव नामक एक युवक की लाश मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई थी घटना की सूचना पाकर डीसी अभिषेक मोदी,एसीपी सुकांतो बनर्जी सहित थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे थे | घटना के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में शामिल दो हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है | घटना में मृतक के मामा छोटे कुमार साहू एवं उसके साथी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है | पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे कार्रवाई में जुट गई है |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?