दुर्गापुर में स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 का भव्य आगाज़

दुर्गापुर में स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 का भव्य आगाज़

दुर्गापुर न्यूज़ :खेलों के प्रति उत्साह और प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से, 'लालबाबा राइस दुर्गापुर स्पोर्ट्स कार्निवल 2026' का आज शानदार शुभारंभ हुआ। जहां एक ओर दुर्गापुर इंटरनेशनल मैराथन 2026 सफलता पूर्वक किया गया. जिसमें देश के कई हिस्सों से आए धावको ने भाग लिया. वहीं दूसरी ओर दुर्गापुर क्लब समन्वय द्वारा बंगाल ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इंनडोर खेलो का महाकुंभ सिटी सेंटर स्थित सिद्धू कान्हू इंडोर स्टेडियम में शुरू हुआ है।इस कार्निवल के मुख्य आकर्षण के रूप में पश्चिम बर्धमान जिला रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। 25 से 27 जनवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का संचालन पश्चिम बर्धमान जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।इस चैंपियनशिप में जिले भर से लगभग 200 बालक और बालिकाएं हिस्सा ले रहे हैं।युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कुल ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की इनामी राशि रखी गई है।टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन दुर्गापुर क्लब समन्वय के अध्यक्ष श्री संदीप दे द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान कार्यकारी सदस्य और खेल जगत के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। श्री संदीप दे ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल खेल भावना को बढ़ावा मिलता है, बल्कि जिले की उभरती हुई प्रतिभाओं को अपनी रैंकिंग सुधारने और बड़े मंच पर चमकने का अवसर भी मिलता है।आगामी 27 जनवरी तक चलने वाले इस बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। स्पोर्ट्स कार्निवल के कारण पूरा स्टेडियम परिसर खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के जोश से सराबोर है। दुर्गापुर का यह आयोजन जिले में बैडमिंटन के प्रति बढ़ते क्रेज और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की मज़बूत पकड़ को दर्शाता है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0