बराकर चौकी पुलिस को मिली फिर एक सफलता

बराकर चौकी पुलिस को मिली फिर एक सफलता

बराकर (अमन राय ): क्षेत्र में चाक-चौबंद व्यवस्था हो या पुलिस कम्युनिटी के कार्यक्रम बराकर चौकी की पुलिस पूरी तरह सक्रिय दिख रही है. इनकी सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते कुछ दिनों में क्षेत्र से कई शातिरो को पुलिस ने धर दबोचा है . इसी क्रम में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत बराकर फाड़ी पुलिस को एक बार फिर कामयाबी मिली | पुलिस ने फाड़ी क्षेत्र से दो अपराधियों को पकड़ा है | पुलिस को शातिरो के पास से कई मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड,पासबुक,कॉलर नोटबुक,पैन कार्ड आधार कार्ड सहित बैंक से संबंधित कई दस्तावेज बरामद हुए हैं | यह शातिर साइबर क्राइम जैसी घटना को अंजाम देते थे | पुलिस अब यह दोनों अपराधियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है ताकि इनके गैंग के बाकी नेटवर्क तक भी जल्द पहुंचा जा सके |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0